Ssshh: 10 दिन बाद मिलने वाला है धमाकेदार सरप्राइज़, एकदम शानदार सुपरस्टार का
सोनम कपूर की शादी की अफवाहों से गपशप गली गुलज़ार है। माना जा रहा है कि सोनम काफी सादा शादी का समारोह रखना चाह रही हैं, क्योंकि हाल ही में श्रीदेवी का निधन हुआ है। लेकिन फिर भी पंजाबी परंपरा के अनुसार एक धमाकेदार संगीत फंक्शन की तैयारी हो रही है।
और माना जा रहा है कि हाल ही में सोनम के काफी करीब आईं, जान्हवी कपूर उनकी खुशी के लिए एक धमाकेदार सरप्राइज़ प्लान कर रही हैं।

खबर है कि सोनम कपूर का मूड अच्छा करने के लिए जान्हवी उनके संगीत पर श्रीदेवी के दो गानों पर परफॉर्मं करेंगी जिनमें से पहला होगा मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं और दूसरा होगा किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की।
सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ इस महीने शादी करने जा रही हैं। अब खबर है कि उनकी शादी की तैयारियों में ज़ोर शोर से एंट्री हुई है फराह खान की। फराह खान सोनम का संगीत कोरियोग्राफ कर रही हैं और सोनम के घर पर रिहर्सल भी शुरू हो चुकी है।
सोनम की मां, सुनीता कपूर ने फराह को को ये फंक्शन तैयार करवाने के लिए रिक्वेस्ट की और फराह मना नहीं कर सकतीं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो शादी को लेकर बॉलीवुड काफी उत्साहित है।
अब सबकी प्लेलिस्ट में भी तैयार हो चुकी है। जान्हवी जहां मेरे हाथों पर थिरकेंगी वहीं इस संगीत में सोनम अभी तो पार्टी शुरू हुई है पर डांस करती नज़र आएंगी।
बात श्रीदेवी के डांस की हो तो उनके कुछ बेहतरीन डांस नंबर सबकी ज़ुबान पर रहते हैं -


Click it and Unblock the Notifications
