पार्टी में जाह्नवी कपूर ने किया कुछ ऐसा...वायरल हो गया वीडियो..आप भी देखें
आज-कल जाह्नवी किसी और वजह से ही तारीफें बटोर रही हैं।
अभिनेत्री श्रीदेवी की खूबसबरत बेटी जाह्नवी कपूर ने अब तक फिल्मों में कदम तो नहीं रखा है लेकिन उन्हें लोग अभी से काफी पसंद करते हैं, और करें भी क्यों नहीं, जाह्नवी उन स्टार किड्स में से हैं जो किसी फिल्म स्टार की तरह ही ग्लैमरस हैं और उनमें फिल्मों में कदम करने के सारे गुण मौजूद हैं। शायद इसीलिए अफ्वाहें ये भी हैं कि जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में तदम रख सकती हैं।
[OUCH.. टूट गया सपना.. हाथ से निकल गई 400 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म!]
जाह्नवी अपनी तस्वीरों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। जाह्नवी कपूर के फैशन सेंस और उनकी खूबसूरती के लिए तो उन्हें काफी तारीफें मिलती हैं। वहीं आज-कल जाह्नवी किसी और वजह से ही तारीफें बटोर रही हैं। जाह्नवी अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी में नजर आती हैं लेकिन इस बार पार्टी में जाह्नवी ने कुछ ऐसा कर दिया को इस पार्टी का वीडियो वायरल हो गया।

हम बत कर रहे हैं उनके डांस मूव्स की। किसी पार्टी के दौरान दोस्तों के साथ डांस कर रही जाह्नवी का वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट शेयर किया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जाह्नवी के फॉलोवर्स को इतना पसंद आ गया कि रातों-रात वायरल हो गया। इस वीडियो में जाह्नवी के डांस मूव्स देखते ही बन रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर एक पार्टी के दौरान कुछ दोस्तों के साथ नाचती हुई नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में उन्होंने ऑफ-शोल्डर रेशमी रुपहली ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
वहीं खूबसूरत दिख रहीं जाह्नवी जिस तरह वह कमर मटका रही हैं, उससे साफ ज़ाहिर है कि जाह्नवी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के मूड में हैं। वहीं दोस्तों के साथ मस्ती कर रहीं जाह्नवी कपूर का ये वीडियो वायरल हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications