#SHOCK: इस बॉलीवुड फिल्म का नाम तो गिनीज RECORDS में जाना चाहिए!
हमें बताते हुए कोई खुशी या उत्साह नहीं है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' अब इस साल रिलीज नहीं हो रही है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो जग्गा जासूस को 2017 तक के लिए टाल दिया गया है। और यह खुद रणबीर कपूर की वजह से ही हुआ है।

शायद ही बॉलीवुड में कोई फिल्म इतने सालों से बनती- टलती आई हो, जितने समय से जग्गा जासूस बन रही है। हालांकि इस साल शुरूआत में फिल्म ने थोड़ी स्पीड पकड़ी थी और काफी उम्मीद थी कि फिल्म जून में रिलीज हो जाएगी।
OMg! ये कैटरीना कैफ को क्या हो गया है.. Noooo
लेकिन रणबीर- कैटरीना की ब्रेकअप ने पूरा मामला बिगाड़ दिया। फिर फिल्म के लिए महीना चुना गया सितंबर। लेकिन अब रणबीर कपूर चाहते हैं कि करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' पहले रिलीज हो जाए।
CLASH: सलमान- रणबीर कपूर में क्रिसमस टक्कर.. 'खान' के साथ कैटरीना!
कोई शक नहीं कि रणबीर अपने गिरते करियर को अब संभालना चाहते हैं। और अब उन्हें भी जग्गा जासूस पर कोई भरोसा नहीं है। जग्गा जासूस की बात करें तो अभी भी फिल्म में पोस्ट प्रोडक्शन का काफी काम बचा है। फिलहाल फैंस को इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications














