'कृष 2' के लिए नहीं छोड़ पाईं साजिद को जैकलीन फर्नांडिस

है ना बड़ी हैरत की बात मर्डर 2 में अपनी अदाओं से सबके होश उड़ा देने के बाद जैक ने सिर्फ एक किस सीन के लिए साफतौर पर मना कर दिया। इससे सारी टीम को काफी हैरत हुई कि आखिर जैक किस से क्यों इंकार कर रही है। आपको भी बात नहीं समझ आ रही होगी है ना? चलिए हम बताते है दरअसल इस सीन से जैक को नहीं जैक के ब्वॉय फ्रैंड साजिद खान को बहुत परेशानी होती। इससे पहले भी इस बाला ने बिकनी पहनने से भी मना कर दिया।
वैसे भी जैकी ने 'हाउसफुल 2' की कुछ डेट्स 'कृष' के लिए फाइनल कर ली थी तब सजिद उनसे खफा हो गये थे। लेकिन अब वो कुछ ऐसा नहीं करना चाहती जिससे आगे साजिद उनसे और खफा हो जाएं। सूत्र की माने तो राकेश रौशन ने खुद हाउसफुल 2 के सेट पर आकर खुद जैकलीन को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन सारी मेहनत बेकार गयी। खैर अच्छा हुआ जैक ऐसा कर आपने पर्सनल लाइफ को संभाल लिया फिल्में तो आती जाती रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications