जैकलीन से महेश हुए नाराज

वह पूरी तरह से साजिद की फिल्म हाउसफुल 2 की शूटिंग के लिए लंदन में हैं, इस बात से महेश भट्ट बेहद नाराज हो गये हैं। हालांकि इस बारे में खुद सूत्रों का कहना है कि जैकलीन के पास लंदन जाने के सिवाय कोई दूसरा उपाय भी नहीं था। चूंकि जून के अंतिम सप्ताह में हाउसफुल 2 की शूटिंग पूरी करना जरूरी था। ऐसे में नो कह कर वह जैकलीन नाडियावाला कैंप के साथ अपने रिश्ते नहीं बिगाड़ना चाहती थी।
महेश भट्ट ने इस बारे में कहा कि मैं मुकेश और प्रोडक्शन टीम से नाराज हूं। मर्डर 2 हमारा खास प्रोजेक्ट्स था। लेकिन उसके लिए खास प्रोमोशन नहीं किया गया। यह गलत है। अंतिम दिनों में प्रोमोशन न कर पाने की वजह से भट्ट कैंप को यह डर लग रहा है कि शायद वे अपनी फिल्म को हिट न साबित कर पायें,इस बारे में मुकेश भट्ट का कहना है कि उन्होंने कई बार साजिद नाडियावाला को कॉल किया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। मुकेश का कहना है कि जैकलीन को लोकप्रिय करने में मर्डर 2 का खास योगदान है। इसके बावजूद जैकलीन इस फिल्म पर ध्यान नहीं दे रहीं। यह अच्छी बात नहीं है।
;

Click it and Unblock the Notifications