शाहिद पर फिदा है जैकलिन
आगामी फिल्म अलादीन की अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडेंस शाहिद कपूर पर फिदा है। करीब एक साल पहले जैक और शाहिद ने एक एड फिल्म में काम किया था तभी से वे शाहिद पर फिदा हो गईं है।
फिल्म अलादीन में जैकलिन की काफी तारिफ हो रही है। फिल्म के रीलिज होने से पहले ही उनके पास कई फिल्मों के ऑफर है। कई फिल्में तो उन्होने साइन भी कर ली है।
लेकिन उनकी दिली इच्छा है कि शाहिद के साथ काम करने का मौका मिले। शाहिद के बारे में उनका कहना है कि उन्होने हर फिल्म में अपने अभिनय को निखारा है। फिल्म कमीने में उनका अभिनय अब तक का सबसे बेहतर अभिनय रहा है।
तो हम चाहते है कि जैक को जल्दी ही शाहिद के साथ काम करने का मौका मिले।


Click it and Unblock the Notifications