'हीरो' में गाएंगे सलमान और ठुमके लगाएंगी जैकलीन!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान जैकलीन फर्नांडीज़ के करियर के हीरो हैं। जितना किक उन्हें सल्लू भाई के साथ से मिला है उतना शायद अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद भी नहीं मिला था। खैर, जैकलीन फर्नांडीज़ बहुत पहले साफ कर चुकी हैं कि सलमान खान की तरफ से आए किसी भी ऑफर को रिजेक्ट नहीं करेंगी।
बस इसीलिए सलमान खान ने जैकलीन को अपनी पहली होम प्रोडक्शन हीरो के लिए अप्रोच किया और जैकलीन फट से मान गईं। इस फिल्म में अब जैकलीन फर्नांडीज़ एक डांस करती दिखेंगी। और अगर खबरों की मानें तो यह वही गाना है जिसे सलमान खान गाने की सोच रहे हैं।
Video: दबंग के 'मुन्नी बदनाम हुई, डार्लिंग तेरे लिए....' का भोजपुरी वर्जन
गाने में जैकलीन फिल्म के हीरो सूरज पंचोली को अपने जाल में फंसाती दिखेंगी। और इस काम के लिए उन्होंने झट ऑफर स्वीकार लिया है। वैसे भी दर्शकों पर अभी तक चिट्टियां कलाईयां का फीवर चढ़ा हुआ है। ऐसे में जैकलीन का नया आईटम नंबर भी तहलका मचा ही देगा।
SHOCKING PIC: प्रेम रतन धन पायो के सेट पर सलमान - ऐश्वर्या एक साथ!


Click it and Unblock the Notifications


