आगे से कटी और पीछे बैकलेस ड्रेस पहनकर इस हसीना ने गर्म किया माहौल, किलर लुक देख पानी पानी हुए फैंस!

जैकलीन फर्नांडीज उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि बीते कुछ समय से विवादों का हिस्सा हैं और फिल्म से ज्यादा उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ रहा है। हालांकि उनकी तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आता है और ना ही लोग उनको इसपर ट्रोल करते हैं।
लेकिन समय समय पर जैकलीन फर्नांडीज इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें जरूर साझा करती रहती हैँ। ऐसा ही कुछ अब सामने आया है जब उन्होने मैरून बैकलेस ड्रेस पहनकर धमाका कर दिया है। कमर से पूरी कटी ड्रेस में जैकलीन फर्नांडीज कयामत लग रहीं हैं और उनकी हॉटनेस पर लोग फिदा हैं।
इसके अलावा उन्होने इस बैकलेस ड्रेस पर धमाकेदार मेकअप किया है जो कि लोगों को पसंद आ रहा है। जैकलीन ने कई तस्वीरें साझा की हैं और अलग अलग तरह के पोज देती हुईं नजर आ रहीं हैं।
इसके अलावा उन्होने कैप्शन के साथ एक इशारा दिया है कि वो इस लुक में फिल्मफेयर में नजर आने वाली हैं। उन्होने फिल्मफेयर को टैग करते हुए लिखा था, ''स्टे ट्यून।'' जैसे ही उन्होने इन तस्वीरों को साझा किया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
जैकलीन फर्नांडीज अक्सर अपनी अदाओं की बिजली फैंस पर गिराती हुईं नजर आ ही जाती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस इस समय फिल्म किक 2 को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं।
कुछ महीनों पहले सलमान खान ने इस फिल्म का ऐलान किया था। पहले खबरें कि इस फिल्म से उनका पत्ता कट जाएगा लेकिन बाद में वो सिर्फ अफवाह साबित हुई। फिलहाल उनको लेकर किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं चल रहा है लेकिन आने वाले समय में वो दमदार वापसी करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications