सुकेश चंद्रशेखर से शादी रचाना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस, मनी लॉन्ड्रिंग केस के बाद भी करती थीं बात!

सुकेश चंद्रशेखर केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम लगातार सुर्खियों में है। बीते बुधवार को 200 करोड़ के रंगदारी केस को लेकर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जैकलीन फर्नांडिस से कई घंटों तक पूछताछ की थी। एक्ट्रेस का नाम ईडी ने आरोपितों में शामिल किया है।

लेकिन, रिपोर्ट की मानें तो जैकलीन फर्नांडिस फ्रॉड सुकेश चंद्रशेखर के साथ शादी के बंधन में बंधना चाह रही थीं। ईडी के आरोप पत्र में दावा किया गया है कि जैकलीन को सुकेश कई महंगे गिफ्ट्स देता था। अवैध रूप से अर्जित धनराशि से दी गई गिफ्ट्स को जैकलीन ने स्वीकार भी किया था। एनएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन फर्नांडिस सुकेश से इक कदर प्रभावित थीं कि, उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मानने लगी थीं।

jacqueline-fernandez-wanted-to-marry-sukesh-chandrasekhar-although-many-stars-warned-her

एएनआई से बातचीत करते हुए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने कहा- 'सुकेश ने एक्ट्रेस को काफी प्रभावित किया था, क्योंकि सुकेश के पास अवैध रूप से अर्जित काफी संपत्ति थी। ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच पड़ताल के दौरान जैकलीन फर्नांडिस के मैनेजर प्रशांत के पास से करीब 8 लाख रुपये की डुकाटी बाइक बरामद की गई है, जो उन्हें सुकेश की ओर से गिफ्ट के रूप में गई थी।

रविंद्र यादव ने आगे कहा, 'सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास को जानने के बाद भी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने उनसे अपने रिश्तों को खत्म नहीं किया और ना ही उनसे संपर्क खत्म करने की कोशिश की, जिसकी वजह से जैकलीन फर्नांडिस की मुसीबतें और भी बढ़ सकती है। वहीं, नोरा फतेही को सुकेश को लेकर जैसे ही गड़बड़ी की भनक लगी तो उन्होंने खुद को अलग कर लिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X