..................... Jacqueline Fernandez’s visit to Shahrukh Khan’s office - Hindi Filmibeat

सलमान खान की 'रेस 3' हीरोईन को, अब शाहरुख खान की फिल्म चाहिए!

हाल ही में जैकलीन फर्नाडीज को शाहरुख खान की ऑफिस के बाहर देखा गया है। अफवाहों की मानें तो जैकलीन शाहरुख की आने वाली किसी फिल्म में रोल चाहती हैं, जिसके लिए वह शाहरुख से मिलने पहुंची थीं। हालांकि जैकलीन नहीं चाहती थीं कि इस मीटिंग के बारे में किसी को पता चले।

गौरतलब है कि जैकलीन जून में सलमान खान के अपोजिट रेस 3 में आने वाली हैं। वहीं, किक 2 में भी वो सलमान के अपोजिट हो सकती हैं। लेकिन इस बीच शाहरुख से यूं छिपकर मीटिंग करना शायद सलमान को खटक सकता है।

Jacqueline Fernandez

देखने वाली बात है कि आज तक जिन एक्ट्रेस के साथ शाहरुख ने ज्यादा काम किया है, उनके साथ सलमान ने काम नहीं किया है। और जिन एक्ट्रेस के साथ सलमान की जोड़ी बनती आई है.. उनके साथ शाहरुख की ज्यादा फिल्में नहीं हैं। जैसे सलमान खान- दीपिका पादुकोण की जोड़ी आज तक नहीं बन पाई है। लिहाजा, कहीं शाहरुख की फिल्म का लालच जैकलीन को भारी ना पड़ जाए।

सलमान- जैकलीन की बात करें तो ये सिर्फ को- स्टार ही नहीं, बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। जैकलीन अक्सर सलमान की तारीफ करती भी दिख जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X