किक 2 को लेकर जैकलीन सलमान से नाराज नहीं!
सलमान खान की फिल्म किक के सीक्वल किक 2 में जैकलीन फर्नांडीज नहीं हैं। हालांकि ये दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर है लेकिन यूं लग रहा है कि जैकलीन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और अगर पड़ता भी है तो वो बहुत ही खूबसूरती के साथ इसे इग्नोर कर रही हैं।
जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में ब्रदर्स फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान किक 2 के बारे में पूछने पर कहा किक 2 बन रही है मुझे तो ये भी नहीं पता है। अगर सलमान ने कहा है कि इसमें मैं नहीं हूं तो सही ही बोला होगा। किक 2 नहीं तो किसी और फिल्म में हम साथ काम कर लेंगे। [Oppss.. जैकलीन को लेकर क्या कह गए 'दोस्त' सलमान खान]
वैसे खबरों के अनुसार सलमान खान ने किक 2 में जैकलीन फर्नांडीज को ना लेने का फैसला किया था। अब इसके पीछे वजह क्या है ये तो किसी को नहीं पता। लेकिन जिस तरह से जैकलीन ने इस बात का जवाब दिया उसे सुनकर ये तो कंफर्म हो गया कि जैकलीन किक 2 के बारे में बात नहीं करना चाहतीं। भला ऐसा कैसे हो सकता है कि जिस फिल्म ने जैकलीन को 100 करोड़ क्लब में एंट्री दिलाई वो उसी फिल्म के सीक्वल के बारे में नहीं जानतीं।


Click it and Unblock the Notifications
