RUMOUR: सलमान की 'किक 2' चाहिए.. इसीलिए बढ़ा रही हैं नजदीकियां!
[गपशप] बॉलीवुड गॉसिप कभी कभी काफी मजेदार मोड़ ले लेती हैं। जैकलीन फर्नांडीस के जुड़ी यह अफवाह भी हमें काफी दिलचस्प लग रही है। जहां खबर उड़ी है कि जैकलीन आजकल सलमान खान के साथ नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
फिल्मफेयर अवार्ड 2016 में मौजूद सूत्रों ने बताया कि जैकलीन सलमान खान के साथ काफी नजदीक होने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि सलमान कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। लेकिन जैकलीन उनके आस- पास ही घूम रही थीं।
Must Read: ''सलमान खान और ऐश्वर्या राय मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं....''
फिल्मफेयर में मौजूद रहीं एक एक्ट्रेस ने इस मामले पर टिप्पणी पर करते हुए कहा कि ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो सलमान से अटेंशन पाने की कोशिश करती रहती हैं। जैकलीन को तो सलमान ने ही प्रमोट किया है।
वहीं, बात घूम कर आ गई फिल्मों पर। सलमान और जैकलीन ने साथ में एक सुपरहिट फिल्म की थी- किक। खबर है कि अब उस फिल्म की सीक्वल आने वाली है किक 2, लेकिन फिल्म में जैकलीन नहीं होगीं। हम्मम.. लिहाजा, यह हो सकता है कि जैकलीन वापस से इस फिल्म में अपनी जगह पक्की करना चाहती हों।
खैर, यहां देखते हैं सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

