जैकलीन फर्नांडिस के कपड़े को के लिए सुकेश ने दिए थे 3 करोड़, एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट ने किया खुलासा

सुकेश चंद्रशेखर केस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम लगातार सुर्खियों में है। बीते बुधवार को 200 करोड़ के रंगदारी केस को लेकर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जैकलीन फर्नांडिस की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लीपाक्षी से इस मामले में करीब 8 घंटे पूछताछ हुई। इस दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे भी किए हैं।

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऑफिसर ने बताया है कि पुलिस के द्वारा पूछताछ में लीपाक्षी ने ये स्वीकार किया कि वो जैकलीन और सुकेश के रिलेशनशिप के बारे में जानती थी। उन्होंने कहा कि, सुकेश ने उनसे बात की थी और ये भी जानने की कोशिश की थी कि वो किस ब्रांड के कपड़े पहनती है, ताकि वो जैकलीन को इंप्रेस कर सके। आपको बता दें कि लीपाक्षी कई सेलेब्स की स्टाइलिस्ट हैं और कई सालों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं।

Jacqueline Fernandez stylisht leepakshi confirms she was given 3 crore to buy clothes for jacqueline by sukesh chandrasekhar

जैकलीन के कपड़ों के लिए दिए गए 3 करोड़

लीपाक्षी ने ये भी माना है कि सुकेश ने उसे 3 करोड़ जैकलीन फर्नांडिस की पसंद के कपड़े खरीदने के लिए दिए थे। लीपाक्षी ने जैकलीन के लिए सारे पैसों के कपड़े खरीदे थे। लीपाक्षी ने यह भी माना कि जैसे ही जैकलीन को सुकेश की गिरफ्तारी के बारे में पता चला, एक्ट्रेस ने उससे सारे संपर्क खत्म कर लिए थे।

एजेंट को गिफ्ट की बाइक

साथ ही इस मामले में बड़ी जानकारी ये भी सामने आई है कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस के एजेंट को बाइक ऑफर की थी लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया था। इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर ने वो बाइक एजेंट के घर भिजवा दी थी। बता दें कि, ईडी के आरोप पत्र में दावा किया गया है कि सुकेश जैकलीन कोकई महंगे गिफ्ट्स देता था। अवैध रूप से अर्जित धनराशि से दी गई गिफ्ट्स को जैकलीन ने स्वीकार भी किया था। एनएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन फर्नांडिस सुकेश से इक कदर प्रभावित थीं कि, उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मानने लगी थीं।

सुकेश से प्रभावित थीं जैकलीन

एएनआई से बातचीत करते हुए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने कहा था- 'सुकेश ने एक्ट्रेस को काफी प्रभावित किया था, क्योंकि सुकेश के पास अवैध रूप से अर्जित काफी संपत्ति थी। सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास को जानने के बाद भी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने उनसे अपने रिश्तों को खत्म नहीं किया। वहीं, नोरा फतेही को सुकेश को लेकर जैसे ही गड़बड़ी की भनक लगी तो उन्होंने खुद को अलग कर लिया।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X