तो सच में जैकलीन ने ही दी सलमान को दिल की 'किक'?
एक बार फिर से अभिनेता सलमान खान के अफेयर की बातें सामने आयी हैं। कहा जा रहा है कि सलमान इन दिनों अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज के साथ डेट कर रहे हैं वरना कोई किसी को रात तीन बजे पार्टी में लेकर थोडे ही जाता है। जी हां दोस्तों खबर आयी है कि हाल ही में एक ग्रैंड पार्टी में सलमान खान अपनी फेवरेट कोस्टार के साथ रात तीन बजे साथ पहुंचे थे।
सलमान इन दिनों हर जगह और हर किसी से जैकलीन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कभी वो जैकलीन को जीनत अमान बताते हैं तो कभी जैकलीन की वो हिंदी सुधारते हैं। वहीं दूसरी ओर जैकलीन को भी सलमान खान काफी अच्छे लगते हैं।
सलमान ने कहा कि जैकलीन में जीनत दिखती है..
ऐसा वो अपनी फिल्म 'किक' के प्रमोशन के दौरान कई बार कह चुकी हैं। फिलहाल सलमान खान के फैंस तो उनकी शादी का ना जाने कब से वेट कर रहे हैं, हो सकता है कि सलमान की खोज जैकलीन पर आकर खत्म हो गई हो।
वैसे सलमान किसी के भी साथ घूमे अफसाना बनते देर नहीं लगती है इसलिए अभी किसी फैसले पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पिछले साल वो डेजी शाह को लेकर घूम रहे थे इस साल वो जैकलीन संग पार्टी में जा रहे हैं। दोनों ने इस साल अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'किक' दी है।
फिलहाल सलमान खान के चाहने वाले 21 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस दिन से वो लगातारा रात नौ बजे सलमान खान को टीवी पर देखेंगे क्योंकि इस दिन से कलर्स पर रात नौ बजे रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 शुरू होने जा रहा है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/NN46MGktCjE?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












