अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 में नहीं करना है आइटम नंबर- कर दिया REJECT
साजिद नाडियाडवाला ने जबसे हाउसफुल 4 की घोषणा की है.. फैंस काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड की यह धमाकेदार मल्टीस्टारर फ्रैंचाइजी अब पूरे जोर शोर चौथे पार्ट को लाने की तैयारी में लग गई है। फिल्म का कास्ट भी लगभग फाइनल हो चुका है। बतौर मेनलीड एक्टर हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त और बॉबी देओल फाइनल हैं। जबकि फिल्म में एक्ट्रेस होंगी कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े।
रणबीर कपूर ने लॉक किया ईद 2020- सलमान खान को जबरदस्त टक्कर
वहीं, अफवाहों की मानें तो निर्देशक साजिद खान हाउसफुल 4 में जैकलीन फर्नाडीज को एक स्पेशल डांस नंबर के लिए कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन जैकलीन फिलहाल आइटम नंबर करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। बता दें, साजिद खान और जैकलीन कभी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन फिर इनके बीच अनबन शुरु हो गई और दोनों ने दूरी बना ली।

जैकलीन हाउसफुल 2 और 3 में बतौर एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। लेकिन हाउसफुल 4 में जैसे ही साजिद खान की एंट्री हुई.. तो जैकलीन ने हाथ पीछे खींच लिए। खैर, इन दिनों यूं भी जैकलीन के पास किक 2 और सलमान खान के साथ डांस फिल्म फाइनल है।
बहरहाल, साजिद नाडियाडवाला की सुपर बिग बजट हाउसफुल 4 दिवाली 2019 पर रिलीज होगी। फिल्म में बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी फाइनल हो चुके हैं। यह अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications