ब्लू-2 के लिए जैक्लीन तैयार
रितेश देशमुख के साथ 'जाने कहां से आई' जैक्लीन फर्नांडेस अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं। 2010 में बॉलीवुड में दस्तक देने वाली अभिनेत्रियों में जैक्लीन के फैन्स की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। जाहिर है उनकी हर फिल्म पर प्रशंसकों की नज़र बनी रहेगी। जैक्लीन की अगली फिल्म 'ब्लू-2' हो सकती है।
देखें- यही खबर वीडियो में
खबर है कि जैक्लीन फिल्म को साइन करने के लिए तैयार हैं। बस निर्देश-निर्माता की मंजूरी की जरूरत है। फिल्म के नाम से ही आपको अंदाजा हो गया होगा कि इसके लिए हॉट अभिनेत्री की जरूरत होगी। जैक्लीन की बात करें तो उन्होंने अपने आपको तैयार कर लिया है। हाल ही में उन्होंने हॉट फोटोशूट कराया। यही नहीं अलग-अलग लुक में कैमरे में दिखने वाली जैक्लीन एक्टिंग में भी सुधार कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications