जैकलीन ने फैन्स को दे डाली रोमांटिक VALENTINE टिप!
जैकलीन फर्नांडीज़ ने फरवरी आते ही वैलेन्टाइन्स डे का माहौल बना दिया है। उनकी मानें तो उनकी आने वाली फिल्म रॉय आपको वैलेन्टाइन्स डे पर ज़रूर देखनी चाहिए। जी हां, जैकलीन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रॉय के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म 13 फरवरी को वैलेन्टाइन्स डे के मौके पर रिलीज़ हो रही है और जैकलीन की मानें तो ये वक्त सबसे अनुकूल है।
जैकलीन ने कहा कि उनकी फिल्म 'रॉय' प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है और यह दर्शकों के लिए वेंलेन्टाइन्स डे का बेहतरीन तोहफा होगी। जैकलीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं कि 'रॉय' वेलेंटाइन्स डे वाले सप्ताह में रिलीज हो रही है। 'रॉय' एक रहस्य रोमांच फिल्म है लेकिन यह एक बहुत ही रूमानी प्रेम कहानी भी है। मेरे ख्याल से वेलेंटाइन्स डे पर यह फिल्म देखने जाना अच्छा होगा।
अपने प्लान के बारे में पूछने पर जैकलीन ने कहा कि मेरे पास वेलेंटाइन्स डे के लिए कोई योजना नहीं है। मतलब ये है कि कोई रोमांटिक योजना नहीं है क्योंकि मैं 'रॉय' के प्रीमियर में जा रही हूं। मुझे लगता है मेरे लिए वेलेंटाइन्स डे मनाने का यह सबसे अच्छा तरीका होगा।


Click it and Unblock the Notifications
