बस एक खान एंट्री और हाउसफुल है फिल्म...हीरोइन को मिली #Kick
अगर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स की मानें तो हाउसफुल 3 बाकी दोनों हाउसफुल फिल्मों में सबसे कम प्रॉफिट वाली फिल्म थी और इसकी वजह थी साजिद खान की कमी।
जी हां, फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को लगता है कि अगर साजिद खान ने ही हाउसफुल 3 बनाई होती तो फिल्म ज़्यादा सक्सेसफुल होती लेकिन किसी बात पर दोनों साजिद में हुआ झगड़ा और साजिद खान ने फिल्म छोड़ दी।

अब ये अलग बात है कि साजिद खान ने हमशकल्स और हिम्मतवाला जैसी फिल्में बनाई हों लेकिन साजिद नाडियाडवाला को लगता है कि हाउसफुल 4 के लिए साजिद खान ही बेस्ट हैं। तभी तो उन्होंने साजिद खान से सुलह कर उन्हें हाउसफुल 4 का भार सौंप दिया।
[जब 25 वाला सलमान मिले तो कोई 50 वाला क्यों ले?]
लेकिन अब आता है कहानी में ट्विस्ट। साजिद खान को लगता है कि जब तक आप की ज़िंदगी में औरत नहीं है, आप बेहतरीन ढंग से काम कर सकते हैं। और इसलिए वो चाहते हैं कि जैकलीन फर्नांडीज़ सीरीज़ से बाहर हो जाएं।
साजिद ने साजिद को समझाया है कि जैकलीन के साथ काम करने में वो फोकस नहीं कर पाएंगे। अब जो इसका कारण नहीं जानते हैं उन्हें बता ज़रा साजिद और जैकी का कनेक्शन बता दें।
["पूरे बॉलीवुड को करना था यही एक रोल....मैंने फिल्म ही बंद कर दी"]
जैकलीन फर्नांडीज़ एक ज़माने में साजिद खान को डेट कर रही थीं और इसी के कारण उन्हें वो धन्नो वाला आईटम मिला था और अगली फिल्म में पूरा रोल। लेकिन फिर उनका साजिद से ब्रेकअप हो गया।
अब देखना है कि जैकलीन हाउसफुल का हिस्सा रहती हैं या फिर उन्हें फिल्म से किक कर दिया जाता है। किक से याद आया कि माना जा रहा है कि सलमान खान की सीक्वल में जैकलीन ही होंगी। आप जानिए, बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल फ्रेंचाइज़ी फिल्में -
हाउसफुल
हाउसफुल सीरीज़ भले ही दिमाग वाले फैन्स को ना पसंद आई हो लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई की है और अपनी टार्गेट ऑडियंस को काफी पसंद आई थी।
धूम
बॉलीवुड की सबसे हिट सीरीज़ रही है धूम। फिल्म के तीनों ही पार्ट कमाई के मामले में सुपरहिट थे। वहीं अब चौथे में सलमान खान के आने के बाद जाने क्या होगा।
गोलमाल
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल सीरीज़ भी कॉमेडी फ्लेवर की बेहतरीन फिल्में हैं। अब फिल्म के चौथे पार्ट की तैयारी चल रही है।
कृष
कोई मिल गया से कृष तक ऋतिक रोशन की ये सीरीज़ बॉलीवुड की बेस्ट सुपरहीरो सीरीज़ है और शायद यही वजह है कि ऋतिक रोशन बच्चों के भी फेवरिट हैं।
रेस सीरीज़
रेस की दोनों फिल्में सुपरहिट थी और अब तीसरे पार्ट के लिए सलमान खान के विलेन बनने की चर्चा ज़ोरों पर है।
हेट स्टोरी
हेट स्टोरी 3 और 2 की धमाकेदार सफलता से ये तो तय है कि लोग इस तरह की फिल्में भी पसंद करते हैं। हालांकि इन फिल्मों की बोल्डनेस की कोई लिमिट नहीं थी।
डॉन
शाहरूख खान स्टारर डॉन का तीसरा पार्ट बनने वाला है और बाकी दोनों पार्ट को फैन्स ने बहुत पसंद किया है। पहली फिल्म अमिताभ बच्चन की डॉन का रीमेक थी।
वेलकम
फिल्म के दोनों पार्ट लोगों को काफी पसंद आए। दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार को जॉन अब्राहम ने रिप्लेस किया था फिर भी फिल्म ने लगभग 99 करोड़ की कमाई की।
दबंग
फिल्म के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं और अब तीसरे की तैयारी चल रही है। देखना है कि इस बार चुलबुल पांडे क्या एडवेंचर करते हैं।
राज़
इमरान हाशमी के ये सीरीज़ कैसी भी हो, लेकिन इमरान हाशमी फैन्स इसे देखते ज़रूर हैं। राज़ रीबूट के कलेक्शन ने तो साबित कर दिया कि बॉलीवुड में इमरान हाशमी के बहुत ही ज़्यादा वफादार फैन्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications










