मनी लॉन्ड्रिंग केस के बाद जैकलीन फर्नांडिस चलीं धर्म की राह, गुरुजी की बनीं भक्त, दिन भर जप रहीं गुरूमंत्र

जैकलीन फर्नांडिस पिछले लंबे समय से मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से सुर्खियों में हैं। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी के रूप में नामित किया गया। इस वजह से उनकी भी काफी किरकिरी हुई है। यहां तक की जांच के बाद उनकी एफडी तक अटैच कर ली गई।

इन सब से परेशान होकर जैकलीन फर्नांडिस ने अब आध्यात्मिक रास्ता अख़्तियार कर लिया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली के गुरुजी निर्मल सिंह की अनुयायी बन गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्मल बाबा को कई मशहूर हस्तियां फॉलो करते हैं। जैकलीन पिछले दिनों छतरपुर गई थीं और निर्मल बाबा द्वारा बनाए गए शिव मंदिर में दर्शन करने भी गई थीं।

jacqueline-fernandez-moves-to-religious-path-and-become-follower-of-a-guruji-from-delhi-know-details

जपती हैं गुरुजी का नाम
जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों गुरुजी निर्मल सिंह का ब्रेसलेट भी पहनती हैं और दिन में एक बार उनका नाम भी जरूर जपती हैं। ऐसा लगता है कि जैकलीन फर्नांडिस अब अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से परेशान होकर शांति की तलाश कर रही हैं।

जैकलीन ने दिया था जवाब

पिछले दिनों उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब में कहा भी था, 'मैं खुद सुकेश द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले की शिकार हूं, लेकिन मुझपर ही आरोप लगाए गए हैं।' उन्होंने ये भी कहा कि इस वजह से उन्हें जो नुकसान हुआ है, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।

जैकलीन को बनाया गया आरोपी
जैकलीन फर्नांडिस ने ये भी कहा है कि उनकी तरह बाकी सेलेब्स को भी सुकेश ने ठगा था लेकिन, बाकियों को गवाह बना लिया गया जबकि उन्हें इस केस में आरोपी बनाया गया है। जैकलीन ने कहा कि सुकेश ने उसे ठगा है और अपने साथ संबंध बनाने का लालच दिया था, लेकिन जैकलीन ने कभी सुकेश के गलत काम में साथ नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X