HOT SCOOP: खुलेआम शुरू हुआ आलिया - सिद्धार्थ - जैकलीन का लव ट्राएंगल वाला झगड़ा!
आलिया भट्ट - सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज़ का लव ट्राएंगल काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। लेकिन अब ये झगड़ा खुलेआम शुरू हो चुका है। और अगर लोगों को इस झगड़े में मज़ा आ भी रहा है तो भी फैन्स को ये देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है।
ताज़ा तो ये है कि जैकलीन फर्नांडीज़ ने आलिया भट्ट को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। अब सोशल मीडिया के लिहाज़ से ये काफी बड़ी बात हो गई।

Recommended Video

खबर है कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ के बीच काफी समय से टेंशन चल रही है। इसका कारण माना जा रहा है अ जेंटलमैन की शूटिंग के दौरान जैकलीन और सिद्धार्थ की कुछ ज़्यादा ही करीबी केमिस्ट्री। ये केमिस्ट्री लोगों ने कॉफी विद करण में भी देखी।
वहीं दूसरी तरफ खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे के घर में कुछ ज़्यादा ही वक्त बिता रहे थे। कभी कभी जैकलीन रात तीन बजे तक सिद्धार्थ के घर गपशप करती रहती थीं।
वहीं दूसरी तरफ एक और कहानी ये भी है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दोस्ती सिद्धार्थ मल्होत्रा को पसंद नहीं आ रही थी। अब कौन किसको डेट कर रहा है पता नहीं।


Click it and Unblock the Notifications