#KickStart: "अब सलमान का सीक्वल है...हीरोइन इतना तो करेगी ही!"
सलमान खान की किक 2 की स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है लेकिन पहले पार्ट की हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज़ ने फिल्म के लिए अपना प्रमोशन करना शुरू कर दिया है।
बॉलीवुड में किसी भी फिल्म की तैयारी दो तरीके से चलती है। पहली तो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिल्म की कास्ट ढूंढते हैं। और दूसरा हीरो - हीरोइन इन डायरेक्टर - प्रोड्यूसर को संदेश पहुंचाते हैं कि उन्होंने फिल्म के बारे में सुना और उन्हें फिल्म में बहुत दिलचस्पी है।
आजकल जैकलीन फर्नांडीज़ भी ये दूसरे वाले ग्रुप में एक्टिव हैं। और किक 2 को बनाने के लिए वो फिल्म की टीम को रोज़ उत्साहित कर रही हैं। जबकि फिल्म पर काम चल रहा है। पर वो बताना चाहती हैं कि वो फिल्म के लिए तैयार हैं।

अब अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान किक 2 से लूलिया वंतूर को लॉन्च करना चाहते हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाया तो वो एमी जैक्सन को फिल्म की लीड के रूप में देखना चाहते हैं।
[#Final: दबंग 3 नहीं...ये होगा सलमान खान का ईद 2018 धमाका!]
वहीं वो चाहते हैं कि लूलिया का एक गाना फिल्म में ज़रूर हैं। लेकिन फिल्म से जुड़े एक दूसरे सूत्र का कहना है कि फिल्म में जैकलीन ही रहेंगी। जब फिल्म सीक्वल है तो हीरोइन कैसे बदलेगी। हालांकि इस बार फिल्म में रणदीप हुड्डा और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी नहीं दिखाई देंगे।
जानिए किक सीक्वल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें


Click it and Unblock the Notifications