DETAILS: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4'.. ये सुपरस्टार हैं OUT.. ये हुए IN
हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3.. इन तीनों फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस अब इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा शायद ना रह पाएं। जी हां, अफवाहों की मानें तो जैकलीन हाउसफुल 4 में नहीं दिखेंगी। इसका सीधा कारण साजिद खान से जोड़ा जा रहा है।
यह तो आपको पता ही होगा कि साजिद खान और जैकलीन का रिश्ता कुछ कड़वाहट भरा ही है। और पक्की खबर है कि हाउसफुल 4 के निर्देशन का जिम्मा एक बार फिर साजिद खान को दे दिया गया है। इस बारे में जब जैकनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मुझे फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.. मुझे तीन फिल्मों का हिस्सा बनाया गया, मैं बहुत खुश हूं..
अक्षय कुमार हैं PROFIT किंग.. कम बजट.. बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में

हाउसफुल 3 इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। लिहाजा, निर्माता अब आगे की सोचना शुरू कर चुके हैं। साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है..हाउसफुल 4 के साथ।
रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद खान.. जिन्हें हाउसफुल 3 से बाहर कर दिया गया था। एक बार फिर उन्होंने साजिद नाडियावाला के साथ हाथ मिला लिया है और कमबैक के लिए तैयार हैं।
फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख कंफर्म हैं, जबकि तीसरे एक्टर की जगह फिलहाल खाली है।
वहीं, एक्ट्रेस की बात करें तो पिछली तीन हाउसफुल फिल्मों का हिस्सा रहीं जैकलीन फर्नांडीस हाउसफुल 4 में नहीं दिखेंगी।
हाउसफुल 4 के लिए ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली को भी अप्रोच किया गया है। बता दें, ब्रेट ली बॉलीवुड फिल्म 'अनइंडियन' में भी नजर आ चुके हैं।
वहीं, इस बार फिल्म में अक्षय, रितेश को सभी नए एक्टर्स, एक्ट्रेसस ज्वाइन करने वाले हैं। यानि की सभी नए चेहरे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications







