OMg! 3 मिनट के लिए इतना चार्ज किया जैकलीन ने.. उड़ जाएंगे होश!
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ ही दिनों पहले खबर मिली थी कि लंदन में एक हाई- प्रोफाइल शादी में डांस करने के लिए जैकलीन फर्नांडीस ने 4 करोड़ रूपए वसूले थे। वहीं, ताजा खबरों की मानें तो जैकलीन ने 3 मिनट के एक पर्फोंमेंस के लिए 75 लाख की डिमांड की है।

29 मई को दुबई में अरब- इंडो बॉलीवुड एवार्ड्स फंक्शन 2015 होने वाला है। जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल होने वाले हैं। इसी फंक्शन में जैकलीन 3 मिनट का ड्रामा करने वाली है, जिसके लिए उन्हें मिलेगा 75 लाख..
सूत्रों की मानें तो, जैकलीन यहां अपनी ही फिल्म 'किक' और 'रॉय' के गानों पर डांस करने वाली है। बताया जा रहा है कि, जैकलीन को कई इवेंट्स में पर्फोम करने का ऑफर मिलता रहा है, लेकिन वे उन्हीं में शरीक होती हैं, जो बेहतरीन हो।
PICS: इन हसीनाओं की MISTAKE, कराई लिप सर्जरी बिगड़ा शेप
दुबई में होने वाले इस फंक्शन में जैकलीन के अलावा सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर, अनिल कपूर, वरूण धवन, प्रभुदेवा, परिणीति चोपड़ा और नेहा धूपिया भी हिस्सा लेने वाले हैं। एवार्ड फंक्शन को करण जौहर और मनीष पॉल होस्ट करेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

