जैकलीन को देखते ही रह गए..
हम बात कर रहे है फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही मॉडल व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडेस की। जब फिल्म अलादीन के लिए ऑडीशन देने आई तो निर्देशक सुजोय घोष उन्हें देखते ही रह गए। उसके बाद उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल पाया, ठीक से जैकलिन का ऑडीशन भी नहीं ले पाए।
खुद सुजोय इस बारे में बताते है, " हम आडीशन करके थक गए थे, हमे अलादीन के लिए जैसमीन की तलाश थी। एक ऐसी लड़की जो अलग सी हो, उसे देखते ही सबके होश उड़ जाए। जब जैकलीन स्टूडियों में आई तो कुछ ऐसा ही हुआ, हम सब स्तब्ध रह गए। हमने किसी तरह जैकलीन का ऑडीशन लिया।"
मजेदार बात है कि खुद जैकलीन को भरोसा नहीं था कि उसे यह रोल मिल जाएगा। फिल्म का ऑडीशन देने के बाद वे चुपचाप घर चली आई। लेकिन जब उनके पास सुजोय का फोन आया तो उन्हें खुद पर भरोसा नहीं हो रहा था कि उन्हें फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए ले लिया गया है।
फिल्म अलादीन में अमिताभ बच्चन, रीतेश देखमुख और संजय दत्त भी काम कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications











