जैकलीन निकली धोखेबाज, साजिद को रितिक रौशन के लिए दिया धोखा!

जैक ने रितिक रोशन की फिल्म कृष 2 में काम करने के लिए साजिद को धोखा दिया और सारी डेट्स रितिक को दे दी।
गौरतलब है कि अक्टूबर और दिसंबर में जैकलीन साजिद की फिल्म 'हाउसफुल 2' की शूटींग के लिए देने वाली थी।
धोखे के मामले में जैक ने सारी एक्ट्रेस को पछाड़ दिया है उन्हें अभी इस फिल्म इंडस्ट्री में आये हुए ज्यादा दिन नहीं हुए लेकिन उन्होंने धोखा देना जरूर सिख लिया है। इस बात को लेकर साजिद और जैकलीन में खूब झगड़ा हुआ और तब से उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। हो सकता है कि इस झगड़े का असर जैक की प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ सकता है।
हम आपको बता दे कि साजिद खान ने ही जैकलीन को मौका दिया जब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ने नकार दिया था। हाउसफुल में धन्नो के सॉग ने जैक को धुंधलाने नही दिया इसके बाद ही वो मर्डर 2 में दिखाई दी। खैर जैक आपकी इस चालाकी से हमें तो पता चल गया कि आप बॉलीवुड में काफी आगे तक जा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications