6 साल बाद खत्म हुआ जैकलीन फर्नांडिस -साजिद खान का ब्रेकअप, गुपचुप हुई मुलाकात !
बॅालीवुड में ब्रेकअप और रिलेशनशिप के बीच में केवल एक लाइन का फासला होता है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इंडस्ट्री में किसी का ब्रेकअप नहीं होता। यहां प्यार हवा की तरह आता-जाता रहता है। ठीक ऐसे ही हालात का सामना कर रहे हैं जैकलीन फर्नांडिस और साजिद खान।
दोनों की लव स्टोरी अपने शुरुआती दौर में काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप ने भी काफी लाइमलाइट बटोरा था। ब्रेकअप के 6 साल बाद दोनों एक बार फिर से करीब आ गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच की दूरी खत्म हो चुकी है। साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हुआ था। दोनों ने एक दूसरे से बातचीत भी बंद कर दी थी। फिलहाल दोनों ने एक बार फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।
हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर साजिद और जैकलीन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications