..................... Jackie Shroff is not gay, says wife Ayesha Dutt | मेरे पति जैकी 'गे' नहीं: आयशा दत्त - Hindi Filmibeat

मेरे पति जैकी 'गे' नहीं: आयशा दत्त

Jackie Shroff
फिल्म हीरो से फिल्मी कैनवस पर चमकने वाले हीरो जैकी श्राफ के बारे में पिछले दिनों से वेबसाइटों पर बहुत कुछ छप रहा है। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने तो यहां तक छाप दिया कि जैकी श्राफ 'गे' श्रेणी वाले हैं। उन्होंने खुद एक मीडिया तंत्र से बात करते हुए यह बात स्वीकार की है।

उन्होंने अपने मुंह से यह बात कही है कि वो अस्सी-नंबे के दशक में जब फिल्मों में काम कर रहे थे तो उन्हें पुरूषों के प्रति आकर्षण पैदा हुआ था। तब उन्हें बड़ा अजीब लगा था लेकिन बाद में उन्हें अपनी सेक्स लाइफ के बारे में एहसास हुआ।

वेबसाइट में लिखा था कि जैकी जानते थे कि हमारे देश में 'गे' को अच्छा नहीं समझा जाता है इसलिए वो देश छोड़ने के लिए भी तैयार हो गये थे। लेकिन इन सारी बातों का खंडन जैकी की पत्नी आयशा दत्त ने किया है। आयशा ने कहा कि कुछ लोग बेबुनियादी बातें छाप रहे हैं। जो कि निराधार है। जैकी 'गे' नही है।

आपको बता दें कि जैकी श्राफ की शादी 1987 में आयशा दत्त से हुई थी। जैकी के दो बच्चे हैं। जैकी के बेटे 'टाइगर' जल्द ही आमिर खान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X