Ooo: 3 साल से अटकी थी #Superhit रीमेक...ये होगी फाइनल कास्ट?
रोहित शेट्टी और करण जौहर की राम लखन रीमेक के पास एक फाइनल कास्ट नहीं हो पा रही हैं लेकिन फिल्म के असली हीरो ने इस ब्लॉकबस्टर रीमेक के लिए एक ऑप्शन दे ही दिया है।
सबका दिल उसी दिन टूट गया था जब रोहित शेट्टी ने अनाउंस किया कि राम लखन रीमेक पर काम करना फिलहाल बंद हो चुका है क्योंकि पूरी इंडस्ट्री को एक ही रोल करना था - लखन का। बाकी राम का रोल कोई करना ही नहीं चाहता था।
लेकिन अब हाल ही में कॉफी विद करण में फिल्म के राम यानि कि जैकी श्रॉफ ने फिल्म के लिए एक नई कास्ट सुझाई - रणबीर कपूर और रणवीर सिंह। हालांकि ये कास्ट उन्होेंने काफी पूछने के बाद बताई। वरना वो खुद और अनिल कपूर को वापस कास्ट कर रहे थे।

लेकिन जैकी श्रॉफ की इस कास्ट ने फिर से फिल्म के लिए उम्मीद जगा दी। इस फिल्म के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड थे। पहला पोस्टर देखकर ही बॉलीवुड फैन्स काफी खुश हो गए थे।
[#Aillaa: धमाकेदार सीक्वल में डबल सलमान और डबल वरूण...एक साथ!]
इसके बाद फिल्म से जुड़ी हर बात लोगों को काफी उत्साहित कर देती थी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे करण जौहर और सुनने में आया था कि फिल्म का आखिरी ऑफर वरूण धवन के पास गया था, जिसे वरूण के रिजेक्ट करते ही फिल्म डिब्बाबंद मानी जा रही थी।
[#Superhit: 45 साल बाद...बन रहा है लाखों में एक रीमेक!]
लेकिन फिर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर का नाम सामने आया और फैन्स खुश हो गए। इसके बाद अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर डाली और फैन्स वापस खुश हो गए। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे ऑप्शन थे जो राम लखन के रोल के लिए परफेक्ट थे -


Click it and Unblock the Notifications











