पहली फिल्म में किया कमाल..एक बार साथ काम करेंगे ये सुपरस्टार डायरेक्टर-एक्टर
इम्तियाज अली एक ऐसा डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो या फ्लॉप लेकिन दर्शक उनकी अगली फिल्म के बारे में जानना चाहते हैं और इंतजार भी करते हैं। इम्तियाज की पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और इम्तियाज अली एक बार फिल्म अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट चुके हैं।
इम्तियाज अली ने करियर के शुरूआती दिनों में शाहिद कपूर और करीना कपूर के साथ जब वी मेट बनाई थी।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी हिट हुई थी लेकिन शाहिद कपूर और इम्तियाज अली दुबारा फिल्म में नजर नहीं आए। लेकिन अब इम्तिायज अली अपनी अगली फिल्म में शाहिद को कास्ट करना चाहते हैं।

एक दैनिक अखबार की माने तो इम्तियाज अली जल्द ही सबकुछ फाइनल कर फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू करेंगे। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी और फिलहाल इसके लिए लीड एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही ये भी फाइनल कर लिया जाएगा।
इम्तियाज की बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म की शूटिंग भी विदेशी लोकेशन्स पर होगी।फिलहाल शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म पद्मावती में व्यस्त हैं जो 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











