..................... Jab Tak Hai Jann and Son Of Sardaar who will win, किंग ऑफ रोमांस या सन ऑफ सरदार आप किसकी तरफ? - Hindi Filmibeat

किंग ऑफ रोमांस या सन ऑफ सरदार आप किसकी तरफ?

Jab Tak Hai Jann and Son Of Sardaar who will win
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन अपनी सफलता को लेकर शाहरुख अभी भी असमंजस में हैं वजह से अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार का भी उसी दिन रिलीज होना। अजय और शाहरुख दोनों एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में जीजान से लगे हुए हैं लेकिन देखना ये है कि क्या शाहरुख का हिट रोमांटिक अंदाज अजय के एक्शन और कॉमेडी को पीछे छोड़ा पाएगा?

जहां एक ओर शाहरुख खान की कंपनी ने बहुत पहले ही अपनी फिल्म के लिए थियेटर बुक करा लिये हैं वहीं अजय की कंपनी को अपनी फिल्म के लिये थियेटर कम पड़ रहे हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच कानूनी लड़ाई छिड़ी हुई है। दोनों एक्टर पहले तो एक दूसरे को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बच रहे थे लेकिन धीरे धीरे दोनों एक्टरों नें एक दूसरे पर निशाना साधना शुरु किया।

शाहरुख खान ने कहा कि अगर अजय को थियेटर को लेकर इतनी चिंता थी तो उन्होंने पहले थियेटर बुक क्यों नहीं कराए? दूसरी तरफ अजय का कहना है कि यश राज बैनर अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा है। कई लोगों ने इस सिचुएशन की तुलना सालों पहले रिलीज हुई लम्हें और फूल और कांटे से की और कहा कि सालों पहले भी एक बार यश राज की फिल्म लम्हें अजय की फिल्म फूल और कांटे के साथ रिलीज हुई थी। उस वक्त देवगन की फिल्म ने यश राज की फिल्म को बुरी तरह से पछाड़ दिया था।

लेकिन इस साल बात कुछ और है। जब तक है जान के सन ऑफ सरदार को पीछे करने के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं हालांकि ऐसा लग रहा है कि सन ऑफ सरदार हिट ना हुई तो कम से कम फ्लॉप तो नहीं ही होगी। लेकिन इसके बावजूद अजय के फैन्स चाहते हैं कि उनका सन ऑफ सरदार बिना किसी खौफ बॉक्स ऑफिस में हिट हो।

दूसरी तरफ जब तक है जान यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म है इसीलिए ये बहुत स्पेशल है और हर कोई यश चोपड़ा का आखिरी रोमांस देखना चाहता है। दूसरी वजह ये है कि इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ एक साथ नज़र आए हैं। और साथ ही काफ समय बाद शाहरुख खान इस अपने पुराने रोमांटक किरदार में नज़र आने वाले हैं। तीसरी और सबसे अहम वजह ये है कि जब तक है जान में संगीत ऑस्कर विजेता ए आर रहमान ने दिया है। फिल्म के गाने अभी से लोगों के दिल में बसने शुरु हो गये हैं।

अब दोनों फिल्मों से जुड़ी इतनी सारी अच्छी और रोचक बातें हैं कि यूं लग रहा है कि मानों दोनों फिल्में दर्शकों को कंफ्यूज कर देंगी कि जब तक है जान देखें या फिर सन ऑफ सरदार। आपको क्या लगता है कि आप पहले किस फिल्म को देखना पसंद करेंगे? किंग ऑफ रोमांस शाहरुख को या फिर सन ऑफ सरदार अजय को?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X