शाहरुख़-कैट के अतरंग सीन देख सलमान हुए गुस्से से लाल
शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ की फिल्म जब तक है जान जहाँ एक तरफ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती जा रही है वहीँ सलमान खान भी अब इस फिल्म को लेकर चिंतित नज़र आ रहे हैं। सलमान इतना चिंतित क्यों है ये हम बताते हैं आपको। असल में हाल ही में जब तक है जान फिल्म का गाना सांस रिलीज़ हुआ है और इस गाने में शाहरुख़ और कटरीना के बीच कई अतरंग द्रश्य और साथ में किसिंग सीन दिखाए गए हैं इन सीन्स को देख सलमान खान जो की कटरीना को अपनी फैमिली मेम्बर बताते हैं काफी अपसेट हो गये हैं।

जब तक है जान फिल्म में पहली बार शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ एक साथ नज़र आ रहे हैं। कटरीना के साथ शाहरुख़ खान ने कई रोमांटिक सीन भी दिए हैं। हाल ही में जब तक है जान का एक सॉंग सांस रिलीज़ हुआ है इस गाने में भी शाहरुख़ और कटरीना के बीच कई रोमांटिक सीन भी दिखाए गए हैं। इस गाने ने जैसे ही वेब पर दस्तक दी तभी से यूट्यूब से लेकर ट्विट्टर तक हर जगह इस गाने को लेकर चर्चा होने लगी। शाहरुख़ को कटरीना संग रोमांस करते देखना हर किसी को पसंद आया लेकिन खबर है की सलमान खान को शाहरुख़ कटरीना की यह नजदीकी रास नहीं आ रही।
कटरीना कैफ भी बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो शाहरुख़ के साथ जोड़ी बनाकर काफी खुश हैं लेकिन शायद उन्हें नहीं पता की उनकी ये नयी जोड़ी उनके मेंटर सलमान को नहीं पसंद आ रही है और हो सकता है की इसका खामियाजा उन्हें भविष्य में भुगतना पड़े। फिलहाल किंग खान के तो दोनों हाथों में लड्डू हैं क्यूंकि उन्हें जब तक है जान में दो दो हसीं एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करने को मिल रहा है। एक तरफ कटरीना कैफ और दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा।


Click it and Unblock the Notifications