जब प्यार किसी से होता है के 22 साल - पूरी फिल्म के दौरान सलमान खान और ट्विंकल खन्ना में बातचीत बंद
सलमान खान और ट्विंकल खन्ना स्टारर जब प्यार किसी से होता है की रिलीज़ को 22 साल पूरे हो चुके हैं। देखा जाए तो ये ट्विंकल खन्ना के करियर की इकलौती बड़ी हिट थी। ये फिल्म 1998 की सबसे ज़्यादा कमाने वाली टॉप टेन फिल्मों में शामिल थी।
लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ट्विंकल खन्ना ने आपस में कोई बात ही नहीं की।

इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि ट्विंकल खन्ना आज भी सलमान खान को ट्रोल करती रहती हैं। और उन्हें जवाब में सलमान खान के फैन्स भी ट्रोल कर देते हैं।
ये सलमान खान और ट्विंकल खन्ना की इकलौती फिल्म थी। फिल्म में नम्रता शिरोडकर भी कैमियो थीं और ये सलमान और नम्रता की भी साथ में पहली और आखिरी फिल्म थी।
इस फिल्म में आदित्य नारायण आखिरी बार सलमान खान के बेटे के रोल में चाइल्ड एक्टर के तौर पर दिखे थे। जानिए 1998 में बॉलीवुड में आई कुछ और खास फिल्में और पल -


Click it and Unblock the Notifications
