जब हैरी मेट सेजल का BLOCKBUSTER धमाका.2400 की टिकट और 225 करोड़ का सट्टा!
शाहरूख खान ने आखिरकार धमाकेदार वापसी करने की ठान ही ली है। कल रात से गपशप गली में काफी गहमागहमी चल रही है और अब शाहरूख खान पर 225 करोड़ का सट्टा लगा दिया है।
दरअसल, खाड़ी देशों में जब हैरी मेट सेजल की बंपर ओपनिंग के बाद, बॉलीवुड के ट्रेड पंडितों के सारे कयास धरे के धरे रह गए हैं। फिल्म के टिकट 2500 तक में बिक रहे हैं और लोग खरीद भी रहे हैं।

Recommended Video

ऐसे में शाहरूख की बॉक्स ऑफिस वापसी का इंतज़ार 11 मुल्कों के फैन्स भी कर रहे हैं। जब हैरी मेट सेजल हर लिहाज़ से उनके करियर के लिए बहुत ज़्यादा अहम साबित होगी।
अभी तक माना जा रहा था कि शाहरूख खान मात्र 15 से 20 करोड़ की ओपनिंग दे सकते हैं। वहीं ओपनिंग वीकेंड की बात करें तो अभी तक शाहरूख खान की फिल्म के लिए 50 - 75 करोड़ के वीकेंड के कयास लग रहे हैं।
लेकिन यूएई की शानदार ओपनिंग रिपोर्ट के बाद, सारे कयास बदल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











