सलमान खान ने #Race3 के लिए इतनी भारी डिमांड कर दी है कि बिकेगी या टिकेगी!
सलमान खान से हाल ही में किसी ने पूछा था कि क्या लूलिया वंतूर उनके किसी दबंग टूर का हिस्सा नहीं बन सकतीं जबकि वो इतनी अच्छी सिंगर हैं। लीजिए जनाब आग में घी डालने का काम उसी दिन हो गया था।
हर्जाना भूगतना पड़ेगा रेमो डीसूज़ा को। खबर है कि रेस 3 में सलमान खान के लिखे रोमांटिक गाने को गाने वाली हैं लूलिया वंतूर। अब लूलिया ये गाना आतिफ के साथ गाएंगी या सलमान लूलिया का कोई स्पेशल वर्जन होगा पता नहीं।

हालांकि लूलिया एक अच्छी सिंगर हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने सलमान खान के मैं हूं हीरो तेरा का फीमेल वर्जन गाकर सनसनी मचाई थी। इसके बाद लूलिया ने हिमेश रेशमिया के साथ एक सिंगल गाना भी लॉन्च किया।
वैसे सलमान खान के साथ लूलिया जग घुमेया गा चुकी हैं। याद है जब सलमान ने बिना अपनी सुलतान टीम को बताए ये गाना रिकॉर्ड किया था और रिलीज़ भी कर दिया था।
लेकिन सारी बातें एक तरफ और सच एक तरफ की लूलिया में सुर की समझ भले ही हो लेकिन उनकी गायकी में भाव और उच्चारण दोनों की कमी है। अब बिना फील के रोमांटिक गाने पर रोमांस कैसे होगा पता नहीं।
लेकिन इससे रेमो डीसूज़ा का सर दर्द ज़रूर बढ़ गया है। रेमो रेस 3 डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म 15 जून को रिलीज़ हो रही है। वैसे आपको दे देते हैं रोमांटिक सलमान का एक फ्लैशबैक -


Click it and Unblock the Notifications
