REALLY: सलमान खान के साथ साथ लूलिया वंतूर.. 'सुल्तान' की सेट पर भी!
[गपशप] लूलिया वंतूर आजकल सलमान खान के प्रोजेक्ट्स में काफी दिलचस्पी दिखाती नजर आ रही हैं। तभी तो कभी बिग बॉस के सेट पर दिख जाती हैं तो कभी सुल्तान के सेट पर। हाल ही में लूलिया को सुल्तान के सेट पर स्पॉट किया गया।
खैर, इससे पहले कि आपको कोई कंफ्यूजन हो, बता दें कि सुल्तान फिल्म से लूलिया का कोई लेना- देना नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो लूलिया सुल्तान के सेट पर आईं और मॉनिटर के बगल में बैठी थीं। लूलिया मॉनिटर पर सलमान की एक्टिंग देख रही थीं।
OUCH.. 'सुल्तान' के सेट पर लड़ाई..
इतना ही नहीं बल्कि लूलिया ने शूटिंग के दौरान अपनी एक दो सलाह भी डाइरेक्टर के सामने रखी थी। बहरहाल, यह पहली बार नहीं है, जब लूलिया को सलमान खान के साथ साथ देखा गया है। कुछ ही समय पहले दोनों को सुल्तान की शूटिंग से एक साथ कार से आते देखा गया था।
बहरहाल, सलमान खान की फिल्म सुल्तान इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
यहां देखते हैं सलमान खान- लूलिया वंतूर की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

