Oooo.. सलमान से ऐसे मिलती हैं लूलिया.. चल रहा है 'लुका छिपी' का खेल!
[गपशप] ताजा खबरों की मानें तो सलमान खान और लूलिया वंतूर सबके साथ लुक्का छिपी का खेल रहे हैं। जी हां, कुछ ही दिनों पहले सलमान को उनकी 'अच्छी दोस्त' लूलिया के साथ सलमान की कार में स्पॉट किया गया है। वहीं, अब खबर मिली है कि लूलिया अक्सर सलमान के घर भी जाती हैं।
'लूलिया ऑटो रिक्शा से गैलेक्सी अपार्टमेंट आती हैं, जहां सलमान खान रहते हैं। इस तरह वे सलमान के फैंस और मीडिया से दूर रहती हैं। यहां तक कि सलमान खान के बॉडीगर्ड्स को भी लूलिया से दूर रखा जाता है, ताकि किसी की नजर लूलिया पर न पड़ जाए। इस तरह लूलिया रिक्शा से सलमान के घर आती हैं'.. बॉलीवुडलाइफ से जुड़े सूत्र ने यह जानकारी दी है।
FINALLY: इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के 'सुल्तान' से झाड़ लिया पलड़ा!
बहरहाल, कुछ ही दिनों पहले इन दोनों को साथ में देखा गया था। वहीं, कुछ समय पहले सलमान और लूलिया के इंगेजमेंट की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन जब सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मुझे इस अफवाह को सुनकर बहुत हंसी आई।
अब सच क्या है यह तो सलमान और लूलिया ही जानें.. यहां देखते हैं उनकी कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications
