सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. शाहरूख के बाद, ये नाम भी जुड़ेगा.. जल्द ही!
अफवाहों की मानें तो सलमान खान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट से लूलिया वंतूर भी जुड़ेंगी। यहां जानें कैसे.
गॉसिप गलियारों की बातें मानें तो सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का टाइटल ट्रैक आप लूलिया वंतूर की आवाज में सुनेंगे। जी हां, कथित तौर पर सलमान की गर्लफ्रैंड लूलिया भी कबीर खान की इस फिल्म से जुड़ चुकी हैं।
[OUCH.. सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. इस एक्टर ने कर दी REJECT]
खबर है कि लूलिया जल्द ही इस गाने को रिकॉर्ड करेंगी। बता दें, फिल्म सुल्तान का मशहूर गाना 'बेबी को बेस पसंद है' भी लूलिया ने गाया था। जिसे फैंस ने पसंद किया। हालांकि अभी निर्मातओं ने कुछ फाइनल नहीं किया है।

लूलिया को अक्सर सलमान खान की फिल्मों के सेट पर देखा जाता है। ट्यूबलाइट हो या सुल्तान.. शूटिंग हो पार्टी, लूलिया हमेशा सलमान खान के साथ दिख जाती हैं। कोई शक नहीं कि बॉलीवुड इस न्यू मेंबर का दिल से स्वागत कर रहा है। तभी तो अवार्ड फंक्शन में भी लूलिया को स्पेशल अटेनशन दिया जा रहा है।
यहां देंखे कब कब दिखी सलमान- लूलिया में नजदीकी-


Click it and Unblock the Notifications