लीजिए सलमान का 51 साल वाला बर्थडे सरप्राइज़....#Kick2 और...
सलमान खान अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं और लोग इंतज़ार कर रहे कि शायद इस दिन वो और कोई अनाउंसमेंट भी कर दें। लेकिन अब गपशप गली में लूलिया वंतूर की किक 2 को लेकर तगड़ी अफवाह उड़ रही है।
सलमान खान का वो टाईगर ज़िंदा है वाला सरप्राइज़ तो सबको याद ही होगा। क्योंकि सब चौंक ही गए थे, फिल्म का पहला पोस्टर इतने अचानक से जारी किया गया। बहरहाल आज सलमान अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं और पार्टी में क्या क्या चल रहा है हम आपको बता चुके हैं।
लेकिन अब आते हैं एक और धमाकेदार खबर पर। सलमान खान अपना जन्मदिन लूलिया वंतूर और कुछ खास दोस्त - परिवार के साथ पणवेल फार्महाउस में मना रहे हैं लेकिन अब उनकी आने वाली सीक्वल किक 2 के बारे में कुछ ज़बर्दस्त पता चला है।

अगर सूत्रों की मानें तो किक 2 में सलमान खान एक ज़बर्दस्त आईटम सॉन्ग रखेंगे। और किसी का नहीं, अपनी खास दोस्त लूलिया वंतूर का। इससे पहले भी लूलिया सलमान के जीजाजी अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ओ तेरी में एक आइटम सॉन्ग में दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications