REACTION सलमान खान हिट एंड रन केस: लूलिया तूने.....दिल छू लिया
[गपशप] सलमान खान हिट एंड रन केस से बाइज़्जत बरी हो चुके हैं और बॉलीवुड इस बात से काफी खुश है। और दिल खोलकर खुशी मना रहा है। सबके रिएक्शन आ रहे हैं, लेकिन सलमान खान की 'खास दोस्त' लूलिया वंतूर के रिएक्शन ने सबका दिल छू लिया। अब लूलिया ने ऐसा किया ये सबको कैसे पता हम नहीं जानते।
लेकिन बॉलीवुड में गपशप गली के कान काफी तेज़ होते हैं और बातें सुनाईं दे ही जाती हैं। तो जिस दिन सलमान खान के हिट एंड रन केस पर फैसला आने वाला था, लूलिया वंतूर सुबह से ही प्रार्थना कर रही थीं।
अब उन्हें भारत के कानून के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है तो वो बस चाहती थीं कि सलमान की मुश्किलें टल जाएं और जब 2002 हिट एंड रन केस के फैसले के बारे में उन्हें पता चला तो वो रो पड़ीं। क्योंकि वो अपनी भावनाओं को संभाल ही नहीं पाई।
वैसे लूलिया सलमान खान के हिट एंड रन के फैसले के एक दिन पहले उनके साथ देखी गईं और इस बार सलमान लूलिया की तस्वीरों को लेकर काफी रिलैक्स थे। उन्होंने कुछ छिपाने की कोशिश नहीं की। देखिए सलमान खान और लूलिया की चोरी चोरी ली गई तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
