सलमान खान से मिलने ऑस्ट्रिया पहुंची यूलिया वंतूर? टाइगर 3 के सेट पर होगी मुलाकात!
सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी बिजी हैं और अब पूरी स्टारकास्ट ऑस्ट्रिया में मौजूद है। बता दें कि सलमान खान यहां पर कुछ धमाकेदार सीन्स शूट करने वाले हैँ। लेकिन अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि वो ऑस्ट्रिया पहुंच गई हैं। उन्होने एक पोस्ट किया है जिसके बाद से लोग लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। खबर है कि यूलिया वंतूर सलमान खान को टाइगर 3 के सेट पर जॉइन करेंगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि यूलिया सलमान खान से मिलने के लिए सेट पर पहुंची हैं। हालांकि यूलिया वंतूर और सलमान खान ने कभी इस बारे में किसी तरह की बात नहीं की है और ना किसी तरह का ऐलान किया है।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अक्सर दोनों को लेकर बातें सामने आती रहती हैं। बता दें कि सलमान खान इसके पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ चर्चा में रहे हैं। रोमानिया की रहने वाली यूलिया वंतूर को सलमान खान ने फिल्म राधे में मौका दिया था और उन्होने गाने गाए थे।
बात करें टाइगर 3 की तो इस फिल्म को लेकर सलमान खान काफी मेहनत कर रहे हैं और कैटरीना कैफ भी काफी दमदार एक्शन करतीं इसमें नजर आने वाली हैं।
सलमान खान पहली बार किसी फिल्म में इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाले हैं, इमरान हाशमी फिल्म में निगेटिल रोल निभाते नजर आने वाले हैँ। बता दें कि इमरान हाशमी कुछ समय पहले फिल्म चेहरे में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications