''मैं और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं.. सिर्फ अच्छे दोस्त.. और कुछ नहीं....''

By Neeti

जैसा कि सभी जानते हैं सलमान खान की शादी.. किसी राष्ट्रीय मुद्दा से कम नहीं। वहीं, सलमान और लूलिया वंतूर के रिलेशन की अफवाहों ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है। लेकिन हाल ही में लूलिया वंतूर ने जैसा बयान दिया है, वह सबको हैरान कर डालेगा।

जहां एक ओर पूरा देश उनकी शादी का इंतजार कर रहा है। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान लूलिया वंतूर ने इन सब बातों को महज अफवाह बताया। लूलिया ने कहा कि.. मैं और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं.. सिर्फ अच्छे दोस्त.. लवर्स नहीं..

Iulia Vantur

लूलिया ने कहा, जो होना होता है वह अपने समय पर होता है.. ना पहले, ना बाद में.. फिलहाल, मैं और सलमान खान डेट नहीं कर रहे हैं। हम्मम.. कहीं ना कहीं, सलमान खान के फैंस इस खबर से निराश जरूर हुए होंगे।

वैसे कई मौकों पर लूलिया को सलमान खान के साथ देखा गया है। कभी सलमान खान की मां के साथ, तो कभी फिल्म की शूटिंग के दौरान..

दलाई लामा से मुलाकात

ये तस्वीर दिलचस्प है जहां सलमान और लूलिया दलाई लामा से मिल रहे हैं और अब वो धर्म गुरू से किस बात का आशीर्वाद ले रहे हैं पता नहीं, पर दोनों काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

सुल्तान के सेट पर

सलमान खान के साथ लूलिया वंतूर.. फिल्म सुल्तान के सेट पर। लूलिया सेट पर अक्सर जाया करती थीं।

प्रीती जिंटा का रिसेप्शन

प्रीती ज़िटा के रिसेप्शन में सलमान खान अपने गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर के साथ नजर आए.

सलमा खान के साथ

सलमान खान की मां सलमा खान के साथ लूलिया वंतूर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं।

फैमिली फ्रैंड्स के साथ

हाल ही में लूलिया सलमान खान की फैमिली फ्रैंड्स बीना काक और उनके परिवार के साथ दिंखी।

फार्महाउस पर छुट्टियां

काफी समय पहले यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जहां लूलिया को सलमान खान के फॉर्महाउस में छुट्टियां बिताते देखा गया था।

रोमानियन मॉडल

लूलिया वंतूर रोमानिया की मॉडल हैं जो बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं.

फैमिली डिनर

सलमान खान की फैमिली के साथ डिनर करतीं लूलिया वंतूर.. हम्मम लगता है खान परिवार भी लूलिया को अपना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X