OUCH.. सलमान खान से मिलना है.. तो पहले इनसे परमिशन लेनी पड़ेगी!
सलमान खान और लूलिया वंतूर ने भले ही ऑफिशियल अपने रिलेशनशिप को लोगों के सामने नहीं रखा हो। लेकिन कुछ अफवाहों से तो साफ लगता है कि इनका रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा ही है। वर्ना सलमान खान की लाइफ पर कोई इतना कंट्रोल करे, यह असंभव है।

दरअसल, अफवाहों में है कि सलमान खान अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अर्पाटमेंट रहते हैं, लूलिया वंतूर को भी ज्यादातर वहां देखा जाता है। इतना ही नहीं, बल्कि लूलिया को बिल्कुल पसंद नहीं कि सलमान खान की फीमेल को-स्टार फ्रैंड्स सलमान से देर रात मिलने आया करें।
सलमान खान की 10 फिल्में.. और 1000 करोड़ की जबरदस्त डील!
लिहाजा, लूलिया ने संगीता बिजलानी से लेकर डेजी शाह तक को देर रात आने से बैन लगा दिया है। वो सभी सलमान खान के घर में तभी आ सकती हैं, जब घर में कोई पार्टी या फंक्शन हो।
बता दें, पिछले दिनों यह भी चर्चा थी कि लूलिया वंतूर अपने फैमिली के लिए सुल्तान की स्पेशल स्क्रीनिंग कराएंगी। जहां सलमान खान ऑफिशियली लूलिया के परिवारवालों से मुलाकात करेंगे। हालांकि सलमान खान ने इन बातों से साफ इंकार किया है। आईफा के दौरान उन्होंने कहा कि वो जब भी शादी का प्लान करेंगे अपने फैंस को जरूर बताएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
