''सलमान खान को जन्मदिन पर ढ़ेर सारा प्यार और सम्मान....''
सलमान खान के जन्मदिन पर लूलिया वंतूर यह स्पेशल तोहफा देने वाली हैं। यहा जानें क्या है वह स्पेशल गिफ्ट..
लूलिया वंतूर और सलमान खान की भले ही फिलहाल शादी होती नहीं दिख रही है। लेकिन दोनों के बीच की नजदीकियां इसी से जाहिर है कि लूलिया स्टारडस्ट अवार्ड्स में शाहरूख, करण जौहर.. सबके साथ दिखीं। कोई शक नहीं कि लूलिया को सलमान बॉलीवुड का हिस्सा बना रहे हैं।

खैर, बात करते हैं सलमान खान के जन्मदिन की। हाल ही में जब स्टारडस्ट अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर लूलिया से पूछा गया कि वे सलमान को क्या स्पेशल गिफ्ट देना पसंद करेंगी.. तो लूलिया ने कहा- ''I will give him all my respect and love."
ना टाईगर ज़िंदा है.. ना ट्यूबलाइट.. ये है सलमान की बर्थडे सरप्राइज!
हम्मम.. वहीं, बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े सवालों को लूलिया बखूबी टाल गईं। बता दें, हर साल सलमान खान पनवेल फार्महाउस में शानदार तरीके से जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। जहां उनके परिवार समेत बॉलीवुड से नजदीकी दोस्त रहते हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लूलिया वंतूर इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनती हैं या नहीं..


Click it and Unblock the Notifications