Hmmmm.. सलमान खान रख रहे हैं 'इनका' खास ख्याल.. Hint: अगली फिल्म!
कबीर खान के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। लद्दाख में शूट खत्म करने के बाद अब टीम मनाली जाने वाली है। बता दें, इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट दिखेंगी चीनी एक्ट्रेस Zhu Zhu.. एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है।
सलमान खान भी अपनी इस को-स्टार का काफी ख्याल रख रहे हैं। और रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी खास दोस्त लूलिया वंतूर से भी कहा है कि वे Zhu Zhu के साथ समय बिताएं। अब तो लूलिया और Zhu Zhu अच्छी दोस्त बन चुकी हैं और सेट पर कुछ समय भी साथ गुज़ारती हैं।
''सलमान की फिल्म है.. लेकिन मुझे अप्रोच नहीं किया गया है.. मैं क्या बोलूं!''
कुछ ही समय पहले 'ट्यूबलाइट' के सेट से सलमान खान और लूलिया वंतूर की तस्वीरें वायरल हुई थीं। बता दें, लूलिया अक्सर ट्यूबलाइट के सेट पर पहुंच जाती हैं। जहां सलमान, लूलिया और Zhu Zhu साथ बातचीत करते हैं। हम्मम.. उम्मीद है फिल्म की सेट से कुछ दिलचस्प तस्वीरें बाहर आएं..
ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। खैर, फिल्म को लेकर धीरे धीरे खुलासा किया जाएगा। उससे पहले यहां जानें कौन हैं सलमान खान की को- स्टार Zhu Zhu-


Click it and Unblock the Notifications

