Oooo.. जो सलमान खान की 'खास'.. वो इनकी भी दोस्त.. ये तो होना ही था!
यह तो आपको ही होगा कि सुल्तान की शूटिंग कुछ दिनों पहले बुडापेस्ट में भी हुई। जहां सलमान खान के साथ साथ उनकी खास दोस्त लूलिया वंतूर भी पहुंची थीं। यहां तक की वहां से वापस भी दोनों साथ ही आए थे।
खैर, यहां हम आपको एक और चटपटी खबर बताने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुल्तान की शूटिंग के दौरान लूलिया और अनुष्का शर्मा में काफी अच्छी दोस्ती हो गई है।
''सलमान इतने मतलबी नहीं हैं.. वह किसी के साथ राजनीति नहीं करते..''
हम्मम.. अब लूलिया की बॉलीवुड में ज्यादा दोस्ती तो है नहीं। लिहाजा, जो लोग सलमान के खास हैं, लूलिया भी धीरे धीरे उनके करीब जाती दिख रही हैं। बता दें, सलमान की दोस्त, प्रीती ज़िटा की रिसेप्शन पार्टी में भी लूलिया दिखी थीं।
सूत्रों की मानें तो सुल्तान की शूटिंग के दौरान अनुष्का- लूलिया में कई बार मुलाकात हुई है। जिसके बाद दोनों को कई एक दूसरे के साथ समय गुज़ारते देखा जाता है।
यहां देंखे सलमान खान- लूलिया वंतूर की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications














