सलमान की शादी को लेकर सलीम खान ने किया बड़ा खुलासा!
[गपशप] सलमान खान की शादी किसी राष्ट्रीय मुद्दे से कम नहीं.. कम से कम सलमान फैंस के लिए। यह तो पता नहीं कि सलमान अपनी शादी की घोषणा कब करेंगे..करेंगे भी या नहीं करेंगे। लेकिन उनके परिवार वालों को अब जरूर लगता है कि उन्हें सेटल हो जाना चाहिए।

जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि सलमान खान के पिता सलीम खान को उम्मीद है कि जल्द ही उनका बेटा शादी करेगा और वो भी अरेंज मैरिज नहीं, बल्कि लव- मैरिज।
एक इंटरटेनमेंट चैनेल ने हाल ही में सलीम खान का इंटरव्यू लिया, जहां उनसे सलमान खान की शादी की प्लानिंग पूछी गई। जवाब में उन्होंने कहा कि, समय आ गया है जब सलमान को सेटल हो जाना चाहिए, लेकिन जरूरी है कि सलमान दिल से इसके लिए तैयार हो। उन्हें किसी के साथ जिंदगी भर का रिश्ता निभाना है, लिहाजा फैसला सलमान को ही लेना है।
हिट एंड रन केस पर सलमान के पिता सलीम खान खफा.. उठाया सवाल!
इतना ही नहीं, बल्कि सलीम खान ने आगे यह भी जोड़ा, 'हालांकि सलमान ने कभी मुझसे कहा नहीं, लेकिन मैं बता दूं कि वह कभी अरेंज मैरिज नहीं करेगा। शादी वह अपनी पसंद से करने वाला है।'
हाल ही में सलीम खान ने सलमान खान के हिट एंड रन केस पर भी सवाल उठाए थे। जहां उन्होंने कहा था कि एक्सीडेंट के बाद सलमान कहीं भागा, किसी से छिपा नहीं, तो फिर यह 'हिट एंड रन' का मामला कैसे हुआ।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
