Oooo.. दो सुपरस्टार्स के साथ 'दंगल' गर्ल.. इस 400 करोड़ी फिल्म में फाइनल!
अफवाहों की मानें तो आमिर खान- अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से फातिमा सना शेख भी जुड़ सकती हैं। फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
जी हां, यहां बात हो रही है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की। खबर है कि फातिमा को यशराज बैनर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए अप्रोच किया गया है। फातिमा को हमने हाल ही में फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी के किरदार में देखा था, जहां उन्होंने काफी तारीफें बटोरी।
[आमिर खान 400 करोड़ क्लब की शुरूआत करेंगे..]
खैर, आमिर खान- अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म में फातिमा का होना अभी फाइनल नहीं है। क्योंकि इनके साथ कंपिटिशन में हैं श्रद्धा कपूर और वाणी कपूर। खबरें थी कि फिल्म के लिए सबसे पहले वाणी को ही अप्रोच किया गया था।

लेकिन फातिमा ने हाल ही में आमिर खान के साथ 300 करोड़ी फिल्म दी है। लिहाजा, माना जा सकता है कि निर्माता- निर्देशक फातिमा से इंप्रैस हो गए हों। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का निर्देशन विजय कृष्णा आचर्या कर रहे हैं।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications











