तो ऐसी मिली सलमान खान की 'दबंग 3'.. हाथ से गया एक ब्लॉकबस्टर!
सलमान खान की दो फिल्मों का सीक्वल आजकल काफी सुर्खियों में है। पहली है दबंग 3 और दूसरी है वांटेड 2। बता दें, दोनों ही फिल्मों के सीक्वल पर प्लान बनाया जा रहा है। कुछ ही दिनों पहले दबंग 3 के लिए कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर प्रभुदेवा का नाम आगे आया, जो इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं।
'हमारी फिल्म अच्छी है.. लेकिन हम शाहरूख और अक्षय से भिड़ना नहीं चाहते..'
बता दें, प्रभुदेवा ने सलमान खान की फिल्म वांटेड का भी निर्देशन किया था। सूत्रों की मानें तो जब प्रभुदेवा को सलमान खान की ओर से दबंग 3 के निर्देशन का ऑफर मिला.. तो उन्हें दबंग 3 और वांटेड 2 के बीच किसी एक को सेलेक्ट करना था। लिहाजा, प्रभुदेवा ने दबंग 3 को चुना।

लेकिन ऐसा नहीं है कि वांटेड 2 के लिए फिलहाल कोई निर्देशक तैयार नहीं। अफवाहों की मानें तो अली अब्बास जफर इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications