धर्मेन्द्र की तरह दिखना चाहते है गोविंदा
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का कहना है कि वह हिंदी फिल्मों के सदाबहार नायक धमेन्द्र की तरह दिखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि धमेन्द्र हमेशा से ही मेरे आदर्श रहे हैं।
गोविंदा ने से कहा, "मैं धमेन्द्र जी की तरह तंदरुस्त दिखना चाहता हूं। वे मेरे आदर्श हैं। जब मैं खुद को आईने में देखता हूं तो खुद में धमेन्द्र को खोजता हूं।"
गोविंदा हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'लाइफ पार्टनर' में नजर आए थे लेकिन इस फिल्म को दर्शकों की सराहना नहीं मिली। अभिनेता गोविंदा कॉमेडी के बाद अब फिल्मों में एक्शन करते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी कम किया है।
गोविंदा ने कहा, "मैं पहले भी 'हत्या' एवं 'शोला और शबनम' जैसी एक्शन फिल्में कर चुका हैं। परंतु वे पूरी तरह से एक्शन फिल्में नहीं थीं। अब मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टंट वाली फिल्में करना चाहता हूं।"
अपने करियर में 'राजा बाबू', और 'हीरो नंबर वन' जैसी कई हास्य फिल्में करने वाले गोविंदा का कहना है कि उन्होंने वजन कम करने के लिए योग का सहारा लिया है।


Click it and Unblock the Notifications