किशोर कुमार बनेगे श्रेयस?
फिल्म निर्देशक नागेश कुकनूर महान गायक किशोर कुमार के जीवन पर एक फिल्म बनाने जा रहें है। इसके लिए वह अभिनेता श्रेयस तलपड़े को किशोर दा का किरदार सौंपना चाहते हैं। श्रेयस ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात होगी।
श्रेयस ने कहा, "नागेश ने मुझे करीब एक वर्ष पहले किशोर दा पर प्रस्तावित फिल्म में महान गायक का किरदार निभाने को कहा था। मैंने तुरंत ही हां कह दिया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है लेकिन मैं उम्मीद कर रहा हूं।"
श्रेयस ने कहा, "नागेश से मेरी अभी बात नहीं हुई है लेकिन इतना तो सच है कि मैं किशोर दा का किरदार निभाना चाहता हूं। मैं उनका दीवाना हूं। उनका किरदार निभाना जहां मेरे लिए सम्मान की तरह होगा वहीं चुनौती भी होगी।"
किशोर कुमार नागेश कुकनूर बालीवुड श्रेयस तलपड़े bollywood kishore kumar nagesh kukunoor shreyas talpade


Click it and Unblock the Notifications